Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Increased chill in the mornings and evenings; a 20-degree difference between day and night temperatures.

Una News: सुबह-शाम बढ़ी ठंड, दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर

Tue, 24 Nov 2026 06:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 24 Nov 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Increased chill in the mornings and evenings; a 20-degree difference between day and night temperatures.
ऊना। जिले में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। दिन में धूप खिलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। इस दौरान सुबह और शाम के समय ठंड महसूस होने लगी है। रात के तापमान में गिरावट के चलते लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सोमवार रात न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा। इस तरह दिन और रात के तापमान में करीब 20 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह स्कूल और कार्यालय जाने वाले लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शाम ढलते ही ठंड का असर बढ़ जाता है। ऐसे में लोग अब स्वेटर, जैकेट और अन्य गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। हालांकि दिन के समय धूप के कारण तापमान में गर्माहट बनी हुई है। मौसम के इस बदलाव का असर दिनचर्या पर भी दिखने लगा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार के अनुसार सुबह और शाम के समय तापमान कम रहने से ठंड बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed