Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   15,000 devotees offered prayers to Goddess Chintpurni.

Una News: 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन मां चिंतपूर्णी के दर्शन

Tue, 24 Nov 2026 07:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 24 Nov 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
15,000 devotees offered prayers to Goddess Chintpurni.
भरवाईं (ऊना)। गुरु नानक देव की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को अवकाश होने के चलते मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही पंजाब, हिमाचल सहित अन्य क्षेत्रों से 15 हजार श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचे। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों की चहल-पहल बनी रही। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर मां के दरबार में शीश नवाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की अधिक संख्या के बावजूद मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन व्यवस्था सुचारु बनाए रखी गई। मंदिर कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाने में अपनी जिम्मेदारी निभाई। वहीं, मंदिर के पुजारियों ने भी भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को आगे बढ़ाने में सहयोग किया।
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन और पुजारियों के आपसी तालमेल के चलते श्रद्धालुओं को दर्शन करने में सुविधा मिली। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए माता रानी के दरबार में पहुंचते रहे। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर का कहना है कि गुरु नानक देव की जयंती पर अवकाश होने के चलते मां चिंतपूर्णी के दरबार में 15 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed