फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cycle awareness rally organised in Muchhali

Una News: मुच्छाली में साइकिल जागरूकता रैली निकाली

Thu, 04 Jun 2026 07:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 04 Jun 2026 07:22 AM IST
विज्ञापन
Cycle awareness rally organised in Muchhali
बंगाणा(ऊना)। उपमंडल बंगाणा के मुच्छाली गांव में बुधवार को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत ऊना के सौजन्य से साइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में युवाओं, बच्चों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर साइकिल अपनाओ–स्वास्थ्य बढ़ाओ और पर्यावरण बचाओ का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम में पूर्व उपप्रधान अजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जबकि युवा स्वयंसेवी अक्षय शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि साइकिल सिर्फ एक साधन नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से साइकिल का उपयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर वरिंद्र कुमार, रवि कुमार, नरेश कुमार, किरण देवी एवं मीरा देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed