फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   youngster died due to current.

करंट लगने से पिरथीपुर के युवक की मौत

Sun, 21 May 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)। Updated Sun, 21 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
youngster died due to current.
मौत - फोटो : demo pic

क्षेत्र के निकटवर्ती गांव पिरथीपुर के एक युवक की लुधियाना में करंट लगने से मौत हो गई। इससे रविवार को क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार संदीप कुमार (29) लुधियाना में एक टेंट हाउस में कार्य करता था।

विज्ञापन


संदीप कुमार शनिवार देर रात एक समारोह में टेंट लगाने के कार्य में व्यस्त था कि अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। संदीप की दर्दनाक मौत के समाचार से उसके परिजनों को रविवार सुबह मिला।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन तुरंत लुधियाना के लिए रवाना हो गए। ग्राम पंचायत प्रधान अशोक शर्मा ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतक संदीप कुमार का संस्कार सोमवार को किया जाएगा। मृतक संदीप अपने पीछे तीन माह की बेटी, पत्नी एवं पिता को छोड़ गया है। उधर, भाजपा नेता सुशील कालिया, बरिंद्र तथा ग्राम पंचायत प्रधान अशोक शर्मा ने संदीप कुमार की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed