{"_id":"578686e34f1c1b124b13dec6","slug":"two-arrested-with-charash-in-bangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाणा पुलिस ने चरस सहित दो धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंगाणा पुलिस ने चरस सहित दो धरे
ब्यूरो/ अमर उजाला, बंगाणा (ऊना)।
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत हटली में पुलिस ने दो युवकों को 96 ग्राम चरस सहित धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान राजिंद्र कुमार निवासी भोरंज व सौरव शर्मा निवासी टिक्कर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार पौने तीन बजे करीब एएसआई राम कुमार व एएसआई जगदीश कुमार सहित पुलिस टीम ने पिपलू की ओर गश्त पर जा रहे थे कि मरोट के नजदीक एक कार को रुकने का इशारा किया गया।
विज्ञापन
कार चालक ने कार को रोकने की बजाए वापस पीछे को ले ली। जिस पर पुलिस को कार चालक पर शक हुआ। पुलिस ने उनको रोककर जांच की तो कार सवारों से 96 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर कार में सवार राजिंद्र व सौरव संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। थाना प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 व 29 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।