फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   two arrested in kidnapping case

नाबालिग लड़की के अपहरण का प्रयास, दो गिरफ्तार

Sun, 02 Apr 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अंब (ऊना)।
ब्यूरो, अमर उजाला, अंब (ऊना)। Updated Sun, 02 Apr 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
 क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से अश्लील हरकतें करने और उसे जबरन कार में डालने के प्रयास में दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों आरोपियों को शनिवार रात को पुलिस ने उनके घरों से गिरफ्तार किया। आरोपियों का अदालत ने चार दिन का पुलिस रिमांड दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार शनिवार शाम को पंजाब नंबर प्लेट वाली कार में सवार दो युवकों ने सड़क पर अकेले पैदल जा रही नाबालिग लड़की के आगे कार खड़ी कर उसका रास्ता रोका और उसे कार में बैठने के लिए कहा। इंकार करने पर एक युवक ने लड़की को जबरदस्ती कार में डालना चाहा और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां से स्कूटर पर गुजर रहा था। उसे देखकर दोनों युवक कार में सवार होकर वहां से भाग गए। स्कूटर सवार ने नाबालिग लड़की से घर का पता पूछा और उसे घर छोड़ा। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। उनका चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed