{"_id":"57c9a5624f1c1bd4352cb17d","slug":"try-to-snatching-ears-ring","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की बालियां छीनने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की बालियां छीनने का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला/टाहलीवाल
Updated Fri, 02 Sep 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
स्नैिचिंग
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत टाहलीवाल के वार्ड चार स्थित एक घर में दो साधु वेषधारी व्यक्तियों ने एक महिला की बालियां छीनने का प्रयास किया है। हालांकि, शातिर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। महिला के शोर मचाते ही दोनों मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद से महिला काफी सहमी हुई है। जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय महिला अपने घर में अकेली काम कर रही थी कि इसी दौरान दो साधु उसके आंगन में भीक्षा मांगने पहुंचे। जैसे ही महिला साधुओं को आटा देने लगी, एक ढोंगी साधु ने अचानक महिला के कानों की बालियां छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस पर महिला ने शोर मचा दिया। महिला की आवाज सुनते ही खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन साधु मौका देखते ही फरार हो गए। इससे काफी देर तक गांव में गहमागहमी का माहौल बना रहा। उधर, पूर्व उपप्रधान सरदार सिंह ने बताया कि घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। टाहलीवाल चौकी प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस के पास ऐसी कोई शिकायत नहीं पहुंची है।
विज्ञापन