फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   truck-bike accident

ट्रक-बाइक में टक्कर, एक जख्मी

Fri, 05 Feb 2016 06:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ दौलतपुर चौक(ऊना)।
ब्यूरो, अमर उजाला/ दौलतपुर चौक(ऊना)। Updated Fri, 05 Feb 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन

नगर पंचायत दौलतपुर चौक के मुख्य चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद बाइक को आग लग गई। घायल युवक को गंभीरावस्था में पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात दीपक निवासी अखनूर जम्मू अपनी बाइक पर अपने काम से जा रहा था कि इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने मुख्य चौक के बीचोंबीच बाइक को टक्कर दे मारी। हादसे में बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। लेकिन चिकित्सकों ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में पानी की टंकियां भरी हुई थीं और तलवाड़ा पंजाब की तरफ जा रहा था। दौलतपुर चौकी प्रभारी हरजीत सिंह ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed