फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   three arrested in loot case

गोलीकांड और लूट मामले में तीन गिरफ्तार

Sun, 28 Aug 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल Updated Sun, 28 Aug 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
three arrested in loot case
पुलिस की गिरफ्त में अारोपी। - फोटो : अमर उजाला

दिनदहाड़े ज्वेलर की दुकान में रिवाल्वर की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी तीनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवकों की आयु महज 20 से 21 वर्ष बताई जा रही है। तीनों युवक आनंदपुर साहिब के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


एसपी रूपनगर वरिंद्र पाल ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में विशाल शर्मा निवासी गांव हम्मेवाल ने बताया था कि गत दिनों कुछ बाइक सवार युवक उसकी दुकान से रिवाल्वर की नोक पर ज्वेलरी लेकर फरार हो गए हैं। हादसे में दुकान में कार्यरत एक कामगार की बाजू पर गोली भी लगी थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने डीएसपी नंगल केसर सिंह और दीप कमल के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया। इसमें थाना प्रभारी नंगल राजपाल सिंह, सीआईए रूपनगर अतुल सोनी और इंस्पेक्टर गब्बर सिंह शामिल थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। इसमें बाइक पर वारदात को अंजाम देते युवक भी नजर आए।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के आधार पर पाया कि नंगल से महज पांच ही बाइक सेल हुए हैं। पुलिस ने सभी बाइक मालिकों का रिकार्ड जांचा, जिसमें संदिग्ध पाने पर पुलिस ने एक युवक को धरदबोचा और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। घटना में मुख्य आरोपी सुरिंद्र शर्मा निवासी आनंदपुर साहिब, ओम गंाधी और दलजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पुलिस ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी, एक 315 बोर का रिवाल्वर, चार गोलियां, एक चाकू और बाइक को बरामद कर लिया है। एसपी वरिंद्र पाल ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। आरोपी युवक इसके अलावा अन्य किन-किन वारदातों में शामिल रहे हैं, इसका भी पता लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed