{"_id":"58541add4f1c1b310e649d3f","slug":"thirteen-years-old-girl-eat-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरह वर्षीय लड़की ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेरह वर्षीय लड़की ने खाया जहरीला पदार्थ
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना।
Updated Fri, 16 Dec 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव भदसाली में तेरह वर्षीय नाबालिग लड़की ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन तुरंत उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भदसाली निवासी 13 वर्षीय नाबालिग ने वीरवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को पता चलते ही वह उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल लेकर आए। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत में सुधार है।
विज्ञापन
उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं। गौर रहे कि जिला में जहरीला पदार्थ खाने के मामलों में इजाफा हो रहा है। गत दिवस भी बसाल गांव की एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इससे पहले एक बैंक कर्मचारी ने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन