फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   theift in religous place

भाई लाल दास के डेरे पर लूटपाट, एक घायल

Tue, 29 Nov 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला नंगल (ऊना)।
अमर उजाला नंगल (ऊना)। Updated Tue, 29 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन

नंगल से सटे गांव हम्बेवाल में शिवालिक की पहाड़ियों पर स्थित भाई लाल दास के डेरे पर नकाबपोश लुटेरों ने हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात में डेरे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। देर रात हुई वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए डेरे के प्रबंधक स्वामी योगानंद पुरी ने बताया कि रात को करीब 12 बजे कुत्ते के भोंकने पर कमरे से बाहर आकर देखा तो दो नकाबपोश व्यक्ति डेरे के सामने बने कमरे के ताले को तोड़ रहे थे। जबकि, दो अन्य कमरे कर कुंडी को खोलने की कोशिश कर रहे थे। बरामदे में सोए  शमशेर सिंह ने शोर मचा दिया। शातिरों ने लाठियों और डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। साथ के कमरे में बीमार और बोलने में असमर्थ बाबा कमलदीप के हाथ पांव बांध दिए।
विज्ञापन


उन्होंने फोन पर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। गांववासियों को देख शातिर मौके से भागने लगे, लेकिन एक शातिर अंधेरे में खंभे में टकराकर गिर गया। जिसे ग्रामीणों ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। अन्य शातिर डेरे से 32 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। डीएसपी गुरदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह निवासी नाभा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed