{"_id":"56f686644f1c1b2423f14d24","slug":"theft-tampo-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नू से चोरी टेंपो पंजाब से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किन्नू से चोरी टेंपो पंजाब से बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
Updated Sat, 26 Mar 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंतपूर्णी के नजदीक किन्नू से कुछ महीने पहले चोरी हुआ टेंपो ट्रेवलर को चिंतपूर्णी पुलिस ने पंजाब से बरामद कर लिया है। चिंतपूर्णी पुलिस की टीम ने चोरी किए गए टेंपो को पंजाब के जिला मुक्तसर के मलोट शहर से बरामद किया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया ने की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि फरवरी में कुछ शातिर चोर किन्नू से एक टेंपो को चोरी कर फरार हो गए थे। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया हुआ था और लगातार पंजाब पुलिस के साथ भी संपर्क बनाए रखा हुआ था। शुक्रवार को जब उन्हें सूचना मिली कि उक्त टेंपो ट्रेवलर मलोट शहर में दिखाई दिया, तो पुलिस की एक टीम ने पंजाब में जाकर इसे बरामद कर लिया। हालांकि, वाहन को चोरी करने वाले पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। वे पुलिस के आने की खबर लगते ही फरार हो चुके थे। हालांकि, पुलिस ने चोरों को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं। एसएचओ हरीश गुलेरिया ने बताया कि चोरी किए गए वाहन को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं, जिन्हें शीघ्र पकड़ कर हिरासत में लिया जाएगा।
विज्ञापन