फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   theft in three places at Easepur

ईसपुर में तीन जगह टूटे ताले

Thu, 02 Jun 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पंजावर
ब्यूरो/अमर उजाला/पंजावर Updated Thu, 02 Jun 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
theft in three places at Easepur
Car Thief

क्षेत्र निकटवर्ती गांव ईसपुर में चोरों ने तीन घरों में सेंध लगाई है। देर रात हुई चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। हैरत की बात है कि चोरी के लिए शातिरों ने ऐसे  घरों को चुना, जहां घर के सदस्य कहीं बाहर गए हुए थे। वारदात के दौरान चोरों ने घरों की खिड़किया, दरवाजे तक तोड़ डाले। उधर पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 3, 2 जगह तथा वार्ड नंबर 5 में वारदातें हुई हैं।

विज्ञापन


हालांकि दो स्थानों पर शातिर चोरी करने में असफल रहे। वहीं तीसरी जगह का मामला कुछ साफ नहीं हो पाया। क्योंकि मकान मालिक देर शाम ही घर वापस आए हैं जो कहीं बाहर गए हुए थे। वार्ड नंबर के मकान मालिक विद्यावान व अपनी पत्नी के साथ कहीं बाहर गए हुए थे। वीरवार को देर शाम जैसे ही वह अपने घर आए तो उनके होश उड़ गए कि उनके घर का मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था और घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। वहीं अलमारियां भी खुली हुई थीं जबकि सारा सामान बिखरा हुआ था। ग्राम पंचायत की प्रधान सुरेश कुमारी, उपप्रधान प्रकाश चंद ने बताया कि चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़े हैं। जिसके बारे पुलिस को सूचित किया गया है। डीएसपी हरोली अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed