{"_id":"589f451e4f1c1b865237cfdb","slug":"theft-in-lower-arniala","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोअर अरनियाला में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोअर अरनियाला में लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
theft
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय पुलिस थाना के तहत गांव लोअर अरनियाला में चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। चोर घर से 12 हजार रुपये की नकदी सहित सोने के जेवरों पर हाथ साफ कर गए हैं। इससे पीड़ित परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। चोरी की घटना के वक्त घर पर कोई भी पारिवारिक सदस्य मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि चोरी करने के बाद चोरों ने शराब पी और आधी बोतल अलमारी में रख गए, जिसको बाद में पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता केसरी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह अपने घर के समीप आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शरीक होने गई थीं। करीब रात नौ बजे वह घर में ताले लगाकर धार्मिक कार्यक्रम के लिए चली गईं। जब रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वापस लौटीं तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अलमारी में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया गया कि अलमारी में रखी सोने की नत्थ, बालियां, अंगुठियां और पायल सहित अन्य जेवर भी गायब थे। इसके अलावा अलमारी में रखी करीब 12 हजार की नकदी भी चोर उड़ा ले गए थे।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित पक्ष के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि महिला का पति विदेश में नौकरी करता है। पुलिस को घटना स्थल से चोरी के लिए इस्तेमाल में लाए गए औजार भी मिले हैं, जिसको पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन