फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   theft in govt. school

प्राथमिक स्कूल बहडाला में चोरी

Sat, 09 Apr 2016 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sat, 09 Apr 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
theft in govt. school
स्कूल में चोरी की घटना की जानकारी लेते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक स्कूल बहडाला में शातिर चोरों ने कमरों के ताले तोड़ डाले। वारदात में चोर गैस सिलेंडर सहित कमरे में रखा मिड डे मील का सामान तक लेकर फरार हो गए। घटना से स्कूल को हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है। उधर, चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक स्कूल भवन में कमरे का निर्माण कर रहे ठेकेदार का कर्मी शनिवार सुबह स्कूल पहुंचा, तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद कर्मी ने मामले की सूचना स्कूल शिक्षकों को दी। सूचना मिलते ही स्कूल स्टाफ में रंजू तथा मदन लाल सहित अन्य पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। शातिर कमरे में रखे 5 बड़े पतीले, 1 कुकर, 1 सिलेंडर और 35 थालियों सहित अन्य कीमती सामान को ले उड़े थे।
विज्ञापन


अध्यापिका रंजू ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी स्कूल में अज्ञात शातिर चोरी की घटना की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। शैक्षणिक संस्थान में चोरी की वारदात से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed