{"_id":"578cdc794f1c1b9d32c4bfcc","slug":"theft-at-bangana-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के ताले तोड़कर उड़ाए आभूषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के ताले तोड़कर उड़ाए आभूषण
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा
Updated Mon, 18 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव त्यार में एक रिहायशी मकान में अज्ञात शातिरों ने ताले तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की इस घटना में शातिर घर से सोने के आभूषणों सहित पचास हजार की नकदी भी साथ ले गए हैं। पुलिस ने मामले के संदर्भ में शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता लखविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपने परिवार सहित धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गए हुए थे। देर शाम जब वह वापस घर पहुंचे तो कमरे के ताले टूटे हुए थे। कमरे में रखी अलमारी का सारा सामान इधर-उधर विखरा पड़ा था। जांचने पर पाया गया कि घर के अंदर रखी सोने की बालियां, चार अंगुठियों सहित 50 हजार रुपये की नकदी भी गायब थी। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बंगाणा क्षेत्र में आए दिन चोरी की वारदातों में इजाफा हो रहा है। अभी हाल ही में क्षेत्र के मंदिरों और रिहायशी मकानों में चोरी की वारदातें हुई हैं, जिस पर बुद्धिजीवी वर्ग ने चिंता जाहिर की है। ग्रामीणों राम प्रकाश, सोहन, मंगत राम, पीयूष, अजय शर्मा, पूजा शर्मा, सोनिया राणा, दिनेश गौतम, विजय शर्मा सहित अन्य लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन