{"_id":"579c9d284f1c1ba61521ea31","slug":"son-beated-his-mother-admitted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने पीट डाली मां, अस्पताल में दाखिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने पीट डाली मां, अस्पताल में दाखिल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरोली विस क्षेत्र के पंडोगा में एक बेटे ने अपनी मां को पीट-पीट कर बुरी तरह से लहूलुहान कर डाला। महिला को गंभीर हालत में परिजनों की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में पीड़िता का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पंडोगा निवासी एक महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके बेटे ने नशे उसके साथ मारपीट की है। कई बार समझाने के बाद भी बेटा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शुक्रवार देर शाम को भी उसके बेटे ने कथित तौर पर नशे में धुत्त होकर उसके साथ मारपीट की है, जिससे उसे चोटें पहुंचीं। हालांकि, उसकी बहू ने उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार जारी है। उधर, एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन