फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   robing case in Nangal

ऑडी का शीशा तोड़ उड़ाई एक लाख की नकदी

Fri, 21 Apr 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नंगल।
ब्यूरो/अमर उजाला, नंगल। Updated Fri, 21 Apr 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
robing case in Nangal
नंगल में लूट मामले में तोड़े गए कार के शीशे। - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के रेलवे रोड पर दो बाइक सवार लुटेरों ने एक ऑडी का शीशा तोड़ एक लाख रुपये उड़ा लिए। दिनदहाड़े हुई लूटपाट की वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उधर, पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के नामी डॉ. केके सिंह की कार का चालक पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से एक लाख रुपये की नकद निकलवा कर ऑडी में रेलवे रोड स्थित एक बैंक पहुंचा। बैंक से निकलवाए गए एक लाख रुपये गाड़ी की पिछली सीट पर ही छोड़ गया और जब उसने बाहर आकर देखा तो गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और एक लाख गायब थे। हैरान करने वाली बात यह भी रही कि बैंक के बाहर न तो सीसीटीवी कैमरा लगा था और न ही सुरक्षा कर्मी बैंक के गेट पर मौजूद था। जबकि, बाजार में कार से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उक्त घटना कैद हो गई। उधर, नंगल के थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने डॉ. केके सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed