{"_id":"57d1a2284f1c1b876a317f25","slug":"rape-with-girl-accused-not-in-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा की गई छात्रा से दुराचार, अारोपी फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा की गई छात्रा से दुराचार, अारोपी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
पिता ने अपनी ही बेटी से किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंतपूर्णी क्षेत्र के एक गांव की स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर दुराचार की पुष्टि हुई है। उक्त छात्रा को गांव का ही एक लड़का भगाकर ले गया था। पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पीड़िता को ले जाकर बयान दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
साथ ही लड़की का मेडिकल भी करवाया गया है, जिसमें लड़की के साथ दुराचार की पुष्टि हुई है। डीएसपी अंब जतिंद्र चौधरी ने यह जानकारी दी। कुछ दिन पहले चिंतपूर्णी क्षेत्र की एक नाबालिग स्कूली छात्रा को उसके ही गांव का एक लड़का बहला- फुसला कर ले गया था, जिसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस थाना में इसके बारे में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
शिकायत मिलते ही सके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अगवा की हुई लड़की की तलाश शुरू कर दी थी और पिछले कल ही लड़की को गांव के साथ लगते एक जंगल से बरामद कर लिया था। हालांकि, अभी लड़की को अगवा करने वाला आरोपी लड़का पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। डीएसपी अंब जतिंद्र चौधरी ने बताया कि नाबालिग लड़की का मेडिकल करवाया गया है, जिसमें उसके साथ दुराचार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन