{"_id":"0ba506aa7b34cb982ea546b265fe676d","slug":"panch-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौता करवाने गए पंच को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समझौता करवाने गए पंच को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल बंगाणा की बोहरू पंचायत के लिदकोट में वार्ड नंबर तीन के वार्ड पंच रूप सिंह ने बंगाणा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि 22 फरवरी को हेमा नामक महिला उनके घर पर आई कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहा है। इस पर वार्ड पंच शिकायत लेकर आई महिला के साथ उसके घर पर चला गया।
विज्ञापन
महिला के पति गुरदीप ने समझौता करवाने गए वार्ड पंच को लात घूसों से मारना शुरू कर दिया, जिससे वार्ड पंच को गंभीर चोटें आई हैं। घायल वार्ड पंच को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बंगाणा पुलिस थाना के प्रभारी त्रिलोक चंद ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गुरदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन