फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   One new marred women hanging

फंदे पर झूली नवविवाहिता, मौत

Wed, 04 May 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 04 May 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन

निकटवर्ती गांव कलसेहड़ा में एक नवविवाहिता ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। महिला की पहचान ममता पत्नी राज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। आत्महत्या के पीछे क्या कारण है, अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। महिला के पति राज कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सुबह ही काम पर चला गया था। जब दोपहर वापस आया तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

विज्ञापन


जब दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला, तो पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा खोला तो ममता ने फंदे पर लटकी हुई थी। उधर, मृतका के पिता तुलसी राम ने बताया कि उनकी बेटी ममता की शादी 26 फरवरी को कलसेहड़ा निवासी राज कुमार के साथ हुई थी, जो गांव में ही हेयर ड्रेसर की दुकान चलाता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी में अपनी हैसियत से भी ज्यादा दहेज दिया, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।
विज्ञापन


नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed