फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   one dead in accident

कार की चपेट में स्कूटी सवार, मौत

Mon, 29 Feb 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 29 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
one dead in accident

क्षेत्र के पनोह में नेशनल हाइवे पर तेजरफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मदन लाल निवासी पनोह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मदन लाल निवासी पनोह सोमवार सुबह स्कूटी पर अंब की ओर जा रहा था कि इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेजरफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर दे मारी।
विज्ञापन


 हादसे में मदन बुरी तरह लहूलुहान हो गया, जिसे फौरन लोगों की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिकता उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां मदन ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed