{"_id":"578e53f64f1c1b9032c4cab4","slug":"one-arrested-with-illigal-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाहलीवाल में देसी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाहलीवाल में देसी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, दुलैहड़/टाहलीवाल (ऊना)
Updated Tue, 19 Jul 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव शामपुरा में पुलिस की एसआईयू टीम ने एक व्यक्ति के पास से देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम मंगलवार शाम टाहलीवाल के साथ लगते शामपुरा में गाड़ी में कहीं जा रही थी। इसी दौरान टाहलीवाल-लालूवाल रोड किनारे एक स्कूटर पर एक व्यक्ति बैठा था। पुलिस की गाड़ी देख उक्त व्यक्ति घबरा गया और स्कूटर को वहीं छोड़ झाड़ियों में भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने भागते हुए व्यक्ति को फौरन काबू कर लिया। स्कूटर नंबर एचपी 20बी-6073 की तलाशी शुरू ली तो डिग्गी में एक देसी कट्टा मिला। जिस पर कोई भी मार्का नहीं था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान खुद का नाम पता शामपुरा निवासी दविंद्र सिंह उर्फ बंटी के रूप में बताया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन