सड़कों पर नहीं थम रहा ‘मौत का सफर’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला ऊना में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं के ग्राफ में इजाफा हो रहा है। ज्यादातर हादसे तेजरफ्तार और यातायात नियमों की अवहेलना करने के चलते पेश आ रहे हैं। इन सड़क हादसों में लोगों की अनमोल जिंदगियां मौत का ग्रास बन चुकी हैं। देवभूमि हिमाचल में पंजाब, दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। प्रदेश के सिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर, मां चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, बाबा बड़भाग सिंह, पीरनिगाह सहित अन्य स्थानों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। धार्मिक स्थलों में मेला, समारोह आयोजित होने पर श्रद्धालुओं की भीड़ कई गुणा बढ़ जाती है। व
हीं, प्रदेश में आने के लिए ज्यादातर श्रद्धालु मालवाहक वाहनों में जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं जो कई दफा जानलेवा भी साबित भी हो चुका है लेकिन, इसके बावजूद बिगड़ैल चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए आम तौर पर देखे जा सकते हैं। हाल ही में जिस तरह से ऊना में एकाएक सड़क हादसों में वृद्धि हुई है। इस बार भी प्रशासन ने मेलों के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए बैठकों का आयोजन किया, लेकिन उसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। बीते दिनों चिंतपूर्णी मेले के दौरान पुलिस अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें बाहरी राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों को ओवरलोड होने पर सीमा प्रवेश निषेध करने के दावे विभाग ने किए थे, लेकिन अभी भी मालवाहक वाहनों पर डबल डेकर और ओवरलोडड सवारियां ढोने का क्रम जारी है।
हाल ही में वनखंडी में ट्राली पलटने की घटना में दर्जनों घायल हुए थे। सोमवार को बंगाणा के तलाई में पेश आए हादसे में निजी बस सड़क के बीचों-बीच पलटने से एक की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हुए हैं। बुद्धिजीवी वर्ग ने प्रशासन से मांग की है कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कसा जाए। उधर, एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। लापरवाह चालकों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।