{"_id":"578687ae4f1c1b506213da64","slug":"land-dispute-in-two-family-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद को लेकद दो गुटों में चले डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद को लेकद दो गुटों में चले डंडे
ब्यूरो/ अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)।
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fight una
- फोटो : crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव जाडला कोड़ी में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक परिवार के छह लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसे पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
घायल युवक को मेडिकल एवं उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार करण जसवाल निवासी जाडला कोड़ी जिला ऊना ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि जमीनी विवाद को लेकर प्रिंस कुमार अनिल कुमार, दीपक कुमार सहित तीन महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की जिससे उसे चोटें आई हैं। घायल करण जसवाल को मेडिकल एवं उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने मारपीट के आरोप में प्रिंस कुमार, दीपक कुमार, अनिल कुमार निवासी जाडला कोड़ी सहित तीन महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।