{"_id":"576acc304f1c1b0627b47f4a","slug":"industry-sealed-by-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण नहीं चुकाने पर उद्योग में तालाबंदी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऋण नहीं चुकाने पर उद्योग में तालाबंदी
ब्यूरो, अमर उजाला, टाहलीवाल (ऊना)
Updated Wed, 22 Jun 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में बैंक का ऋण न चुकाने पर एक उद्योग को सील कर दिया गया है। बैंक की उद्योग के ऊपर 2 करोड़ 10 लाख रुपये की लेनदारी थी। उद्योग प्रबंधन को कई बार बैंक की ओर से नोटिस जारी किए गए। लेकिन, उद्योग प्रबंधन ने इसे अनदेखा कर दिया। बैंक कर्मचारियों ने तहसीलदार एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में उद्योग में तालेबंदी कर सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि उद्योग में प्रेशर कुकर बनाए जाते हैं।
एसबीआई के मुख्य प्रबंधक शमशेर सिंह ने बताया कि वर्ष 2011 में उद्योग ने एक करोड़ 74 लाख रुपये का लोन लिया था। लोन लेने के बाद उद्योग प्रबंधन किस्तें जमा करवाने में आनाकानी करने लगा। इसके बाद बैंक ने उद्योग प्रबंधन को कई बार नोटिस जारी किए। लेकिन, नोटिसों का जवाब नहीं दिया और न ही उद्योग प्रबंधन ने किस्तें चुकता कीं। इसके चलते लोन की राशि 2 करोड़ 10 लाख तक पहुंच गई। बुधवार को बैंक ने उद्योग की ओर से नियमानुसार लोन की किस्तें न वापस करने पर पुलिस की उपस्थिति में उद्योग की मशीनरी एवं अन्य सामान की कीमत जानने के बाद उद्योग को सील कर दिया। इस मौके पर फील्ड ऑफिसर दिनेश, शाखा प्रबंधक मैहतपुर रमजीत सिंह, तहसीलदार विजय राय और हरोली पुलिस से रमेश चंद मौजूद रहे।