{"_id":"592468ad4f1c1bab3c535d49","slug":"illigal-trees-cutting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भूमि से काट डाले खैर के पेड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी भूमि से काट डाले खैर के पेड़
ब्यूरो/अमर उजाला, पंजावर (ऊना)।
Updated Tue, 23 May 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरोली उपमंडल के ईसपुर जंगल में वन माफिया ने खैर के दर्जनों पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई है। क्षेत्र में खैर के अंधाधुंध कटान का खुलासा होते ही वन माफिया में हड़कंप मच गया है। बीते दिनों वन विभाग की टीम को मौके पर खैर के आधा दर्जन पेड़ों के मोछे मिले थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी को कब्जे में ले लिया था और जांच शुरू की है। जबकि काटे गए खैर के पेड़ों की संख्या काफी है। इसके बारे में फिलहाल अभी विभाग छानबीन में जुटा है।
सूत्र बताते हैं कि यहां सैकड़ों पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली है। सरकारी भूमि से भारी मात्रा किए गए अवैध कटान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं वन विभाग सरकारी व निजी भूमि में हुए कटान पर पड़ताल कर रहा है।
जानकारी के अनुसार बीते दिनों वन विभाग की टीम को ईसपुर के जंगल में खैरों के अवैध कटान की गुप्त सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर टीम ने जांच की। यहां पाया गया कि खैर के पेड़ काटे गए हैं। छानबीन में वन विभाग की टीम ने आधा दर्जन पेड़ों के मोछे बरामद किए हैं। पुख्ता सूत्रों के मुताबिक जंगल से काटे गए पेड़ों की संख्या काफी ज्यादा है। सवाल यह है कि इतने भारी कटान के पीछे किन लोगों का हाथ है। बहरहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
उधर, वन विभाग के रेंज ऑफिसर राजेश कुमार कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। विभाग की टीम पूरी तरह सतर्क है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि टीम ने खैर के मोछे भी बरामद किए हैं।