{"_id":"573dfe134f1c1bf957ac75a8","slug":"four-took-in-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीरनिगाह से चार संदिग्ध दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीरनिगाह से चार संदिग्ध दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Thu, 19 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के धार्मिक स्थल पीरनिगाह मंदिर में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे चार लड़कों को पुलिस ने धर दबोचा है। चारों नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। लड़कों की पहचान दीपक कुमार निवासी सरहिंद, सोनू निवासी बिहार व शुभम निवासी पटियाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीरवार को पीरनिगाह मंदिर में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थीं। इस दौरान कुछ लोगों की जेबें काटने की शिकायतें आने लगीं, जिस पर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मंदिर में घूम रहे कुछ युवकों को संदिग्ध हालत में देखा तो उनसे पूछताछ की। इस पर वे सकारात्मक उत्तर नहीं दे पाए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। एएसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन