फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Forest department team caught vehicle with 40 illegal logs of Khair

वन विभाग ने पकड़े खैर के 40 मोछे

Fri, 20 Nov 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना, बडूही
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना, बडूही Updated Fri, 20 Nov 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
Forest department team caught vehicle with 40 illegal logs of Khair

बडूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत टकारला में वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खैर के मोछों से भरी गाड़ी पकड़ी है। इस दौरान पुलिस ने गाड़ी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वन विभाग के आरओ रतन कश्यप ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक मारुति कार एवं एक टाटा 207 गाड़ी में सरकारी जगह से काटे गए खैर के मोछे ले जाए जा रहे हैं। उन्होंने कार्रवाई करते हुए वन एवं पुलिस विभागों की संयुक्त टीम का गठन कर रात को नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े तीन बजे खैर के 40 मोछों से भरी 207 गाड़ी और मारुति इस मार्ग से आई। टीम ने दोनों गाड़ियों को रुकने का इशारा किया। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए दोनों गाड़ियों में सवार दो-दो लोग मौके से भागने में सफल हो गए। लेकिन, मारुति सवार को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की टीम में आरओ रतन कश्यप के नेतृत्व में आरओ राजेश ठाकुर, बीओ ओम प्रकाश, राजेंद्र, वन रक्षक तिलक राज, वन रक्षक बाल कृष्ण, ड्राइवर रमेश चंद नाके के दौरान गश्त पर मौजूद थे। दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर सरकारी खैर के मोछों को वन विभाग के डिपो पनोह में जब्त कर लिया गया। वहीं, पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


डीएफओ आरके डोगरा ने बताया कि वन कटुओं पर लगाम लगाने के लिए 25 कर्मचारियों की टीम का गठन किया गया है। इसका नेतृत्व आरओ रतन कश्यप कर रहे हैं। बंगाणा, चौकी मन्यार, जोल, सोहारी अंबेहड़ा, टकारला के सभी जंगलों की चेकिंग की जा रही। काटे गए पेड़ों की पुष्टि हो सके और वन काटुओं पर लगाम लगाई सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed