फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   drugs recovered in Police Raid

नशे के खिलाफ पुलिस की रेड, मचा हड़कंप

Thu, 21 Jul 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Thu, 21 Jul 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
drugs recovered in Police Raid
मुंबई पोलिस

जिले में नशे के खिलाफ छेडे़ गए पुलिस के अभियान से नशे का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ में ‘पंजाब ही नहीं हिमाचल भी उड़ रहा नशे के जहाज में’ नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आ गया है। वहीं, एडीजीपी लॉ एंड आर्डर संजय कुंडू ने बाकायदा ऊना में बैठक कर पुलिस को इस बाबत विशेष निर्देश भी जारी किए हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


वहीं, एसपी के दिशा निर्देशों पर वीरवार को पुलिस ने जिला में ड्रग एडिक्टिड की वस्तु स्थिति जानने के लिए नशा निवारण केंद्रों का दौरा किया। पुलिस ने हाल ही में चरस, स्मैक और भुक्की सहित गांजा के व्यापारियों को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है। वीरवार को पुलिस ने हरोली के बाथड़ी में एक व्यक्ति से डेढ़ किलोग्राम गांजा कब्जे में लिया है। जबकि, गत रोज पुलिस ने अंब में भुक्की बरामद की है।
विज्ञापन


इसके साथ ही पुलिस ने नशा निवारण केंद्रों का भी सर्वेक्षण किया। यहां दाखिल नशेड़ियों का भी प्रोफाइल तैयार किया जाएगा। वीरवार को हरोली क्षेत्र के नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जहां केंद्रों के संचालकों और प्रभारियों को विशेष तौर पर सचेत किया गया। यह भी हिदायत दी गई कि वे नशा निवारण की सुरक्षा और कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान दें। नशा निवारण केंद्र में उपचाराधीन लोगों को बाहरी व्यक्तियों और अवैध कारोबारियों द्वारा नशीला पदार्थ उपलब्ध न करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब का कारोबार करने वालों पर कसा शिकंजा
पुलिस ने शराब का अवैध कारोबार करने वालों पर भी शिकंजा कसते हुए बहडाला में दविंद्र से 27000 एमएल देसी शराब, विजय कुमार निवासी बहडाला से 15750 एमएल, चड़तगढ़ में सुभाष चंद से 9000 एमएल, सलोह में अश्वनी कुमार से 8250 एमएल, गोन्दपुर बुल्ला में सतपाल निवासी बीटन से 5250 एमएल शराब देसी, संतोषगढ़ में रवि कुमार से 6000 एमएल देसी शराब, ईसपुर में जोगिंद्र सिंह से 7500 एमएल देसी शराब, सिंगा में सुरेंद्र राणा से 4500 एमएल देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनन कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बाथड़ी से आरोपी राम पदार्थ निवासी बराहपुर जिला पटना बिहार को 1 किलो 500 ग्राम गांजा और 5260 रुपये नकदी सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
कहां से हो रही देसी शराब की सप्लाई
पुलिस की ताबड़तोड़ छापामारी के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि ऊना में देसी शराब का अधिक प्रचलन है। छापामारी के दौरान ज्यादातर लोगों से अवैध रूप से बरामद की गई शराब देसी है। सवाल यह है कि इस देसी शराब की सप्लाई कहां से हो रही है? इसका सरगना कौन है? सूत्रों के मुताबिक अभी तक पुलिस देसी शराब के बड़े कारोबारियों तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस के इस अभियान में अब तक 83250 एमएल देसी शराब की खेप बरामद की गई है, जो अपने आप में सवालिया निशान खड़ा करती है।

एसपी अनुपम शर्मा का कहना है कि पुलिस द्वारा नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। नशे के कारोबारियों को जिले से पूरी तरह खदेड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed