फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Doctor gun shot

वारदात की रात रिवॉल्वर लहरा रहा था डॉक्टर

Thu, 14 Jul 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 14 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन

शहर के बहुचर्चित गोलीकांड में मृतक डॉक्टर की लुधियाना अस्पताल में उपचाराधीन पत्नी मनदीप कौर ने पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज करवाया है। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि गोली से घायल निजी चिकित्सक की पत्नी अब खतरे से बाहर है। उसने अपने बयान में इस दुर्घटना को महज हादसा करार देते हुए बताया कि घटना की रात रविंद्र सिंह सोढी अपनी रिवाल्वर लेकर घर में घूम रहा था।

विज्ञापन


इस दौरान उसने पति को सोने के लिए कहा व निजी रिवाल्वर रखने को कहा। इस पर चिकित्सक भड़क गया। पत्नी ने उसके हाथ से रिवाल्वर खींचने की भी कोशिश की। जिस कारण गोली चल गई और मनदीप कौर के सीने में जा घुसी। उसके बाद वह वहीं गिर गई जिसके बाद एक और गोली चलने की आवाज आई।
विज्ञापन


मनदीप कौर के मुताबिक उसके बाद लोग उसे उठा कर अस्पताल ले गए जहां से उसे लुधियाना ले गए। गौर हो कि इस हादसे में चिकित्सक की जान चली गई थी। बयान लेने गए गगरेट थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस गोली कांड के सभी अहम तथ्य जुटा कर मामले की जड़ तक पहुंचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed