{"_id":"577e8fb54f1c1b93477faf1b","slug":"death-after-eating-poision","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी युवक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रवासी युवक ने जहर खाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Thu, 07 Jul 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटौहड़ खुर्द में एक 20 वर्षीय प्रवासी युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक क्षेत्र के एक व्यक्ति के पास खेतीबाड़ी का काम करता था और काम न होने पर आसपास क्षेत्र में मेहनत मजदूरी करता था। उपमंडल अंब के तहत कटौहड़ खुर्द में वीरवार सुबह मनीष पुत्र जगपाल निवासी मिर्जापुर बदायूं की लाश सड़क पर पड़ी मिली। इस संबंध में सोमराज निवासी कटौहड़ खुर्द ने पुलिस को सूचित किया, जिसके पास मनीष खेतीबाड़ी का काम करता था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक उक्त प्रवासी मजदूर अपने दो साथियों के साथ बुधवार को क्षेत्र के नकड़ोह में मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। उनके साथ वापस लौटने के दौरान उसने अपने सहयोगियों को कटौहड़ भेज दिया, लेकिन खुद अंब में ही रुक गया। इसकी लाश शुक्रवार सुबह सड़क पर पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन