{"_id":"578e53004f1c1b1f7fc4b663","slug":"deadbody-found-in-road-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगरेट में सड़क किनारे मिला युवक का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गगरेट में सड़क किनारे मिला युवक का शव
ब्यूरो, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
Updated Tue, 19 Jul 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के एक निजी उद्योग के पास युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान मनदीप निवासी जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर मनदीप सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा था। इसकी सूचना गगरेट पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने मनदीप को मृत पाया। मृतक के पर्स में पुलिस को एक पहचान पत्र मिला। इससे उसकी शिनाख्त हुई। जब जालंधर पुलिस से संपर्क किया गया तो पता चला कि मनदीप शनिवार से घर से गायब था और उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है। माना जा रहा है कि मनदीपअकेला ही घर से मां चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए निकल आया था। मनदीप की मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
