{"_id":"592074154f1c1b8523f23ad8","slug":"deadbody-found-in-canal-of-missing-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में मिला लापता युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
Updated Sat, 20 May 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम नगर ऊना से लापता युवक का शव शनिवार को आनंदपुर नहर में मिला है। युवक की पहचान अजय निवासी प्रेम नगर ऊना के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस ने शव को ऊना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। गौर रहे कि 17 मई को अजय घर से अचानक लापता हो गया था। इसकी शिकायत पिता ने पुलिस चौकी ऊना में दर्ज करवाई थी। शनिवार को युवक का शव आनंदपुर नहर से बरामद हुआ है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन