{"_id":"57c311bf4f1c1b4a38d50672","slug":"dead-after-eating-poision","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली
Updated Sun, 28 Aug 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के हीरां के समीप डिटां गांव में अधेड़ व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान त्रिलोक (52) निवासी डिटां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। मृ
विज्ञापन
तक ने जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार रविवार को डिटां निवासी त्रिलोक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन पीड़ित को ऊना अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने पीड़ित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले को लेकर मृतक के परिजनों के बयान कलमबद्ध किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन