{"_id":"5802635f4f1c1bd8752915a3","slug":"crop-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलाहत और कुठारखुर्द में मक्की के गट्ठे जले ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मलाहत और कुठारखुर्द में मक्की के गट्ठे जले
ब्यूरो, अमर उजाला,ऊना।
Updated Sat, 15 Oct 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मलाहत और कुठारखुर्द में मक्की के करीब 750 गट्ठे आग की भेंट चढ़ गए। करीब 13 हजार का नुकसान आंका गया है। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और साथ साथ अन्य गट्ठों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह रविंद्र निवासी मलाहत के मक्की के गट्ठों में अचानक आग भड़क गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया। आग की घटना में करीब 6 हजार का नुकसान हुआ है। वहीं, शाम को कुठार खुर्द में सोहन लाल के मक्की के गट्ठों में आग लग गई। आग की घटना में करीब 350 गट्ठे जलकर राख हो गए। करीब पांच हजार का नुकसान हुआ है। उधर, दमकल विभाग के अधिकारी सरवण कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन