फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   crime

राहगीर महिला से छेड़छाड़

Thu, 03 Mar 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 03 Mar 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
crime

बंगाणा थाना के तहत एक गांव में राहगीर महिला से छेड़छाड़ करने का मामला समाने आया है। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला के साथ मारपीट एवं गालीगलौज भी किया। पीड़िता की शिकायत पर बंगाणा पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक उपमंडल बंगाणा के तहत एक गांव की महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह वीरवार को अपने घर जा रही थी कि इसी दौरान रास्ते में एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोककर उससे छेड़छाड़ की। जब उन्होंने आरोपी का विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने उससे मारपीट की। इसमें उसे चोटें आई हैं। बंगाणा थाना के एसएचओ त्रिलोक चंद ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार आरोपी के खिलाफ धारा 341, 323, 354 व  506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed