{"_id":"56ebea9f4f1c1b66258b4f03","slug":"copy-in-exam-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल करते धरे आठ परीक्षार्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकल करते धरे आठ परीक्षार्थी
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 18 Mar 2016 05:16 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित की जा रही वार्षिक परीक्षाओं के दौरान शुक्रवार को जमा दो की राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा में आठ छात्रों को नकल करते पकड़ा गया। जिले में गठित उड़नदस्ता टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी। एसडीएम अंब सुनील वर्मा की टीम ने चार छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा है। इनमें नैहरियां स्कूल में एक, ठठल में एक, जबकि दौलतपुर में दो छात्रों के केस बनाए गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रधानाचार्य देवेंद्र चंदेल के नेतृत्व में गठित टीम के सदस्यों प्रवक्ता उमेश कुमार, नीरज सैणी एवं नीतू ने परीक्षा में नकल करने पर चार छात्रों के केस बनाए हैं। देवेंद्र चंदेल की टीम ने सनोली स्कूल में तीन तथा बसदेहड़ा स्कूल में एक छात्र का परीक्षा में नकल करने पर यूएममसी केस बनाया है। एसडीएम बंगाणा दिलेराम धीमान के नेतृत्व में गठित टीम ने धुंधला और पिपलु परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उच्च शिक्षा उपनिदेशक विपिन शर्मा की टीम ने ललड़ी, हरोली तथा संतोषगढ़ के बाल एवं कन्या विद्यालय के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हंसराज गुलेरिया ने हटली, तलमेहड़ा, बंगाणा सहित अरलू के परीक्षा केंद्रों में छापामारी की। इसके अलावा प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सुरेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने पंडोगा, ईसपुर, भदसाली आदि परीक्षा केंद्रों की जांच की।
विज्ञापन