फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   child injured with floor mill

आटा चक्की की चपेट में आने से बच्ची घायल

Sat, 13 Aug 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ऊना।
अमर उजाला ऊना। Updated Sat, 13 Aug 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
 उपमंडल बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत धुंधला की 6 वर्षीय मासूम बच्ची आटा चक्की मशीन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को लहूलुहान हालत में परिजन उपचार के लिए ऊना अस्पताल ले गए। जहां पीड़िता का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धुंधला निवासी दीक्षा अपने घर के  समीप खेल रही थी। अचानक आटा चक्की की चपेट में आ गई। हादसे में दीक्षा के सिर पर गहरी चोटें आई हैं। लहूलुहान हालत में परिजन उसे ऊना अस्पताल ले आए। अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने पीड़िता के सिर पर लगभग 50 टांके लगाए हैं। उधर, अस्पताल में तैनात डॉ. सुभाष शर्मा ने बताया कि घायल बच्ची का उपचार किया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। एसपी, अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed