फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   charas founded from biker

बाइक सवार से 92.90 ग्राम चरस बरामद

Fri, 10 Feb 2017 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 10 Feb 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
charas founded from biker
बच्चे को बेड़ियों से बांधा - फोटो : डेमो फोटो

जिला पुलिस ने गगरेट के थपलां रोड पर बाइक सवार युवक से 92.90 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान बड़ोह निवासी किशन चंद के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना गगरेट की पुलिस टीम ने थपलां के लिंक रोड पर नाका लगा रखा था।

विज्ञापन


इसी दौरान उस ओर एक युवक बाइक पर आया। पुलिस टीम को देख कर आरोपी भाग खड़ा हुआ, लेकिन पुलिस टीम ने कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर बाइक की हेडलाइट और मीटर के बीच लिफाफे में रखी चरस बरामद की गई। इसकी मात्रा 92.90 ग्राम आंकी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। नशीले पदार्थों की तस्करी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस धंधे से जुड़े तमाम लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा। गौरतलब है कि  कि जिला पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ रखा है। सप्ताह भर में ही करीब आधा दर्जन के करीब युवा नशे के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। नशे के तार पड़ोसी राज्य पंजाब से भी जुड़े हुए हैं। पुलिस की सख्त कार्रवाई से नशा माफिया में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed