{"_id":"5730790b4f1c1b7d0a919968","slug":"chalan-of-vehicle-on-disobey-traffic-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने पर चालान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने पर चालान
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 09 May 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक चालान
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियमों की अवहेलना पर पुलिस ने 94 वाहनों के चालान काटे। इनमें से 74 वाहनों के चालान काटकर 17 हजार 800 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने पर पांच लोगों के चालान काटे। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने जिला भर में लगाए नाकों के दौरान 33 चालान बिना हेल्मेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, एक बिना बीमा करवाए वाहन चलाने पर, पांच बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, एक बिना कागजात के वाहन चलाने पर वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
इसके अलावा दस चालान बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर, 9 अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़ा करने पर, एक लापरवाही से वाहन चलाने पर, एक वाहन में प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने पर, दो चालान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर, 15 दोपहिया वाहन पर ट्रिप्पल राइडिंग करने पर, छह यातायात संकेतों की अवहेलना करने पर, एक वाहन चलाते समय धूम्रपान करने पर, तीन खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर, एक मालवाहक वाहन में सवारियां ढोने पर, जबकि पांच चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए।
विज्ञापन