फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   capture the theif

महिला के बैग से पर्स चुरा कर भाग रहा युवक धरा

Mon, 23 Nov 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना) Updated Mon, 23 Nov 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
capture the theif
दौलतपुर चौक में एक महिला के बैग से पर्स चुराकर भाग रहे युवक को स्थानीय
विज्ञापन
युवकों ने पकड़ लिया। उसकी खूब धुनाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर एक बजे के करीब एक महिला जब मुख्य चौक से गुजर रही थी तो एक युवक ने हाथ में पकड़े बैग से पर्स निकाल लिया और भाग गया।

पर्स में नकदी एवं कीमती सामान था। महिला ने शोर मचाया और मौके पर खड़े कुछ युवकों ने महिला की चीखो पुकार सुनकर शातिर युवक का पीछा किया।

कुछ ही दूरी पर पर्स सहित उसे दबोच लिया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवकों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पहले भीड़ ने उसकी खूब धुनाई भी कर डाली।

उधर चौकी प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। इसकी पहचान अर्जुन सिंह निवासी भूलोवाल, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त युवक के क्रिमिनल रिकॉर्ड के बारे में गंभीरता से जांच एवं पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed