फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   boys eat poison, died in una

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

Sat, 31 Dec 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अंब (ऊना)।
ब्यूरो, अमर उजाला, अंब (ऊना)। Updated Sat, 31 Dec 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल अंब के अपर अंदौरा के एक युवक की जहर खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जितेंद्र राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत अपर अंदौरा निवासी जितेंद्र राणा ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। जहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किए जाने पर परिजन उसे पंजाब के किसी निजी चिकित्सालय में ले गए। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अंब के डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed