फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   boy dead in hotel

चिंतपूर्णी के होटल में युवक की मौत

Thu, 23 Jun 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं Updated Thu, 23 Jun 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
boy dead in hotel
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो

चिंतपूर्णी के होटल में ठहरे एक युवक की अचानक मौत हो गई। युवक पिछले सात साल से मंदिर के पास फूल बेचने का काम करता था और नेपाल का रहने वाला था। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी भूप सिंह राणा ने की है।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिंतपूर्णी में काफी सालों से फूल बेचने का काम करने वाला एक युवक अचानक बीमार पड़ गया। इसके बाद वह आराम करने के लिए एक होटल में ठहरा, लेकिन जब सुबह बड़ी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मचारियों ने इसके बारे में पुलिस को सूचित किया। जब पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो कमरे के अंदर युवक मृत पड़ा हुआ था। युवक की पहचान योगेश कुमार (35) पुत्र मदन धामी गांव गोकलेश्वर जिला बतेड़ी नेपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक दो दिन पहले कहीं गिर गया था, जिस पर उसने चिंतपूर्णी अस्पताल में उपचार भी करवाया था, लेकिन पिछले कल बीमार होने के कारण उसने आराम करने के लिए होटल में कमरा लिया था। युवक के पास से पेन किल्लर की दवाई भी बरामद हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ भूप सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण युवक का बीमार होना लग रहा है। मृतक के परिवारवालों को सूचित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed