फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   bikers are beating people on the road

लट्ठमार बाइकरों से मैहतपुर में दहशत

Thu, 06 Oct 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मैहतपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/मैहतपुर Updated Thu, 06 Oct 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
bikers are beating people on the road
दिखानी होगी वैधानिक चेतावनी - फोटो : Getty

पिछले कुछ दिन से लट्ठमार बाइकरों की पिटाई से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। बाइकर शातिर रात के समय सैर पर निकलने वाले महिला-पुरुषों तथा अन्य राहगीरों को अपना निशाना बना रहे हैं। लोगों ने कहा कि डंडों से लैस ये बाइक सवार शातिर सड़क किनारे आने-जाने वाले लोगों पर अचानक पीछे से हमला बोलकर उनकी पिटाई करके भाग जाते हैं। शातिर बाइकरों की इस घिनौनी हरकत से स्थानीय महिलाओं तथा पुरुषों में खौफ है। हमला करने वाले इन शातिरों के बाइक का नंबर न पढ़ा जा सके, इसलिए हमले से पूर्व राहगीर के निकट पहुंचकर बाइक की लाइट बंद कर देते हैं।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि स्थानीय मैहतपुर तथा बसदेहड़ा के कई राहगीर इन शातिरों का शिकार बन चुके हैं। आजकल रामलीला देखने आने वाली महिलाएं तथा बच्चे इन शातिर बाइकरों से काफी खौफजदा हैं। सूत्र बताते हैं कि स्थानीय बसदेहड़ा की एक महिला की पिटाई के बाद कुछ लोगों ने मैहतपुर में मुख्य सड़क पर रात्रि के वक्त प्रदर्शन भी किया है और पुलिस प्रशासन की गश्त बढ़ाने की मांग उठाते हुए ऐसे बाइकरों की हरकतों पर तुरंत रोक लगाने की अपील की है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मानें तो आजकल रात्रि के वक्त बिना हेलमेट, बिना कागजात और ट्रिप्पल राइडिंग बाइकरों की शरारतों से लोग खासे परेशान हैं। रात को ज्यादातर महिलाओं ने तो मैहतपुर मुख्य बाजार तथा रेलवे रोड पर सैर करना ही बंद कर दिया है। व्यापार मंडल मैहतपुर के चेयरमैन दीपक द्विवेदी, सुभाष ऐरी, पूर्व पार्षद पवन कुमार समेत कई अन्य लोगों ने मैहतपुर में पुलिस गश्त तेज करने की मांग उठाई है। उधर, पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ऐसे शातिरों पर नजर बनाए हुए है, ऐसे शातिरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed