{"_id":"58fa37d24f1c1be6398b4c1e","slug":"arrest-with-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालीस ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालीस ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
Updated Fri, 21 Apr 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल अंब के मुबारिकपुर में पुलिस ने एक व्यक्ति को 40 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना अंब के पुलिस कर्मी शुक्रवार को शाम के समय मुबारिकपुर चौक में गश्त पर मौजूद थे।
विज्ञापन
इस दौरान एक व्यक्ति सड़क पर अंब की तरफ पैदल जा रहा था। सड़क पर पैदल जा रहा व्यक्ति पुलिस कर्मियों को देखकर झाड़ियों में छिपने लगा। व्यक्ति को झाड़ियों में छुपता देख कर पुलिस ने उक्त व्यक्ति को काबू कर लिया। इस दौरान उसने एक पॉलीथिन का लिफाफा अपनी जेब से निकाल कर झाड़ियों में फेंक दिया। लिफाफे को चेक करने पर लिफाफे में से 40 ग्राम चरस बरामद की गई। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी शुभम निवासी नकड़ोह तहसील घनारी जिला ऊना के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन