{"_id":"5c34d732bdec22570c2f25fc","slug":"81546966834-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवा कोहलां में देर रात घर से गहने और नकदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुर चौक(ऊना)। क्षेत्र के मवा कोहलां गांव में शातिरों ने रिहायशी घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर वार्ड नंबर सात निवासी शशिपाल के घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी तोड़कर उसमें रखे दो सोने की अंगुठियां, एक चेन व एक सोने का सेट के अलावा 70 हजार की नकदी भी उड़ा ले गए। पीड़ित शशिपाल ने बताया कि बीते सोमवार को उन्हें अचानक रिश्तेदारों के काम पड़ गया और घर बंद करके उन्हें जाना पड़ा और जब मंगलवार सुबह वह घर लौटे तो घर में बिखरा सामान पड़ा देख वे हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि घर के बेड बॉक्स, अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था और गहनों के पर्स फेंककर उनमें से गहने और करीब 70 हजार की नकदी गहने ले उड़े थे। जिसकी सूचना उन्होंने दौलतपुर चौक पुलिस को दी। उधर चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। मामला दर्ज करते हुए आगामी छानबीन शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।