{"_id":"5bbb9082867a55286467c777","slug":"81539018882-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सप्ताह बाद भी नहीं लगा सुमित का सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सप्ताह बाद भी नहीं लगा सुमित का सुराग
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा से मिले परिजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। ग्राम पंचायत रायपुर के रमेश कुमार उर्फ सुमित का दो सप्ताह के बाद भी अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इस संबंध में सुमित के परिजनों ने एकत्रित होकर सोमवार को एएसपी विनोद कुमार धीमान से मिले और उन्हें सुमित के केस की जांच डीएसपी स्तर के किसी अधिकारी से करवाने की मांग की।
सुमित के परिजन निखिल ने बताया कि वह 24 सितंबर को गांव कोटला कलां से लापता हुआ था। प्रशासन को सुमित की पूरी जानकारी देने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इससे लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। उन्होंने बताया कि सुमित केस की जांच जिन अधिकारियों के पास दी है, उससे वह संतुष्ट नहीं है। जांच अधिकारी अभी तक जांच को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। पुलिस जांच अधिकारी उन्हें गाड़ी लेकर आने-जाने का दबाव बना रहे हैं। इससे वह भारी परेशान हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस सही तरीके से जांच न करने से उन्हें और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुमित के परिजनों और उनके साथ आएं लोगों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जांच सही-तरीके से नहीं की तो वह चक्का जाम कर सकते हैं। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने कहा कि इस संबंध में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर सुमित के परिजनों में पकंज सहोड़, रविंद्र सहोड़, छोटू राम, अंकुर, राजिंद्र प्रसाद, अमर चंद, विपिन, मोहित, रविंद्र, कुलदीप, रोशनी, मनोज, गुलशन, गुरमेल, संजीव, विजय, तिलक राज, मनोज, सुभाष, अमन, रॉकी, कमल देव आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन