{"_id":"5b991c70867a557eb60315e5","slug":"81536760944-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों से 11 घरेलू सिलिंडर जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानों से 11 घरेलू सिलिंडर जब्त
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
cylinder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंब (ऊना)। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने अंब, गगरेट और मुबारिकपुर में दुकानों पर छापेमारी की। विभाग की टीम ने दुकानों पर उपयोग किए जा रहे 11 घरेलू सिलिंडर जब्त किए। इसके साथ ही 17 दुकानों पर जांच के बाद पॉलिथीन बैग को लेकर तीन हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए हैं।
बुधवार को जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक राजीव शर्मा, निरीक्षक संजय और राजिंद्र कुमार की टीम ने दुकानों पर छापेमारी की। विभाग की अचानक कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अंब, गगरेट और मुबारिकपुर बाजार में दुकानों पर चेकिंग के दौरान कई दुकानों पर इस्तेमाल किए जा रहे घेरलू गैस कनेक्शन के सिलिंडरों को विभाग की टीम ने मौके पर जब्त कर लिया। जबकि कुछ दुकानों पर पॉलिथीन बैग के इस्तेमाल पर विभाग की टीम ने दुकानदारों से मौके पर जुर्माना किया।
विज्ञापन
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक राजीव शर्मा ने बताया कि विभाग की टीम ने क्षेत्र में छापेमारी के दौरान दुकानों पर इस्तेमाल किए जा रहे 11 गैस सिलिंडर जब्त किए हैं। इसके अलावा टीम ने पॉलिथीन उपयोग करने पर दुकानदारों से तीन हजार रुपये जुमाने के रूप में वसूल किए हैं।
विज्ञापन