फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नशे में टल्ली बस चालक गिरफतार

नशे में टल्ली बस चालक गिरफतार

Sat, 24 Feb 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
नशे में टल्ली बस चालक गिरफतार
....
विज्ञापन

नशे में टल्ली होकर बस
चला रहा ड्राइवर गिरफ्तार
भाखड़ा से थानाकलां जा रही थी एचआरटीसी की बस
कंडक्टर की सूचना के बाद अधिकारियों ने रंगे हाथ पकड़ा ड्राइवर
अमर उजाला ब्यूरो
थानाकलां (ऊना)।
हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक चालक को शराब के नशे में धुत्त होकर बस को चलाने का मामला सामने आया है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने ऊना डिपो के एक बस चालक को थानाकलां में शराब का सेवन कर बस चलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। निगम की टीम ने उक्त बस चालक का थानाकलां में मेडिकल करवाकर पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार हिमाचल परिवहन निगम की बस भाखड़ा से थानाकलां जा रही थी। इस दौरान परिचालक ने देखा कि ड्राइवर का बस पर नियंत्रण नहीं है तो उसे शक हुआ। परिचालक ने तुरंत सूचना आरएम ऊना को दी। परिवहन निगम की बस जब थानाकलां में पहुंची तो बस का चालक बस को सही तरीके से मोड़ नहीं सका। डीएम फ्लाइंग हमीरपुर के साथ मिलकर अधिकारियों ने थानाकलां में पहुंच कर उक्त चालक का मेडिकल करवाया। मामले की सूचना थाना बंगाणा के पुलिस कर्मियों को दी। मामले की सूचना मिलते ही बंगाणा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, बंगाणा थाना के प्रभारी कमल नैन का कहना है कि बस चालक का चालान करके गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पाि परिवहन निगम की बस को अड्डा इंचार्ज के हवाले कर दिया गया है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed